भोपालमध्य प्रदेश

फर्जी दस्तावेज पर 70 पासपोर्ट बनवाने के मामले में 5वां आरोपी नसीम अख्तर गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज पर 70 पासपोर्ट बनवाने के मामले में 5वां आरोपी नसीम अख्तर गिरफ्तार

भोपाल, यश भारत। मध्य प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 70 पासपोर्ट बनवाने के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए 5वें आरोपी नसीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भोपाल के एम.पी. नगर में वर्ष 2016 से टूर एंड ट्रेवल्स का काम कर रहा था और बाद में पासपोर्ट एजेंट के रूप में सक्रिय हो गया।

एसटीएफ भोपाल द्वारा दर्ज अपराध की जांच के दौरान आरोपी नसीम से पूछताछ में खुलासा हुआ कि पासपोर्ट कार्यालय भोपाल के बाहर उसकी मुलाकात मामले के संदिग्ध मित्यानंद भिक्षु उर्फ रेयाल चौधरी भिक्षु से हुई थी। मित्यानंद के कहने पर नसीम ने ऑनलाइन आवेदन कर करीब 8 फर्जी पासपोर्ट बनवाए थे। फिलहाल पुलिस उसके पास से मिले दस्तावेजों और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है।

पकड़े गए आरोपी नसीम अख्तर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ नागपुर में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज और विदेशी नागरिक अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज है।

उल्लेखनीय है कि एसटीएफ ग्वालियर इकाई द्वारा इस पूरे फर्जीवाड़ा कांड में धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी भादवि, धारा 12 पासपोर्ट अधिनियम, धारा 14 विदेशी विषयक अधिनियम तथा धारा 17 भारतीय नागरिकता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ इससे पहले गिरोह के 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और नसीम की गिरफ्तारी के बाद मामले में कुछ और बड़े खुलासे होने की संभावना

है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button