भोपालमध्य प्रदेश

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने के आदेश पर कांग्रेस का सवाल, देखें वीडियो

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने के आदेश पर कांग्रेस का सवाल, देखें वीडियो

अभय दुबे बोले तेल की खपत घटाने की अपील के बाद करोड़ों रुपये दीप जलाने में खर्च करना विरोधा भासी

भोपाल यश भारत। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मध्य प्रदेश में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन सामाजिक सरोकारों के लिए मनाया जाना चाहिए लेकिन प्रधानमंत्री की पूर्व में की गई तेल की खपत कम करने की अपील के विपरीत दीप प्रज्ज्वलन के नाम पर बड़े पैमाने पर खाद्य तेल के उपयोग के आदेश दिए जा रहे हैं। दुबे ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में दीप जलाने के लिए लिखित आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्कूलों सहित नगर निगम नगर परिषद और पंचायत स्तर पर शाम 7 बजे एक हजार दीपक जलाने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक यदि बड़े पैमाने पर दीप जलाए जाते हैं तो करीब 100 करोड़ दीपकों के लिए लगभग डेढ़ करोड़ लीटर खाद्य तेल की आवश्यकता होगी और करीब 225 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने इससे करीब 40 हजार टन कार्बन उत्सर्जन होने का भी दावा किया।

दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले लोगों से तेल का उपयोग 10 प्रतिशत तक कम करने और तेल का आयात घटाने की अपील कर चुके हैं। ऐसे में दीप जलाने के लिए बड़ी मात्रा में खाद्य तेल के इस्तेमाल का आदेश विरोधाभासी है। उन्होंने वाहन रैली को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से क्रूड ऑयल की खपत कम करने की बात कही गई थी।WhatsApp Image 2026 09 17 at 13.52.53

कांग्रेस प्रवक्ता ने नितिन नबीन के मध्य प्रदेश में जन्मदिन समारोह में शामिल होने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने प्रदेश में जहरीली शराब कफ सिरप और अन्य घटनाओं में हुई मौतों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे समय में सरकार को इन मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बिहार में बाढ़ से हुई मौतों का भी जिक्र किया।

दुबे ने कहा कि अभी भी समय है कि दीपों की संख्या कम की जाए और अनावश्यक रूप से खाद्य तेल एवं सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल से बचा जाए। उन्होंने भाजपा द्वारा दीप जलाने के आयोजन को लेकर कांग्रेस की ओर से कई सवाल उठाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button