भोपालमध्य प्रदेश

फर्जी IAS तृप्ति सिंह मामला: रिश्वत मांगने की शिकायत पर ASI और हवलदार लाइन अटैच

फर्जी IAS तृप्ति सिंह मामला: रिश्वत मांगने की शिकायत पर ASI और हवलदार लाइन अटैच

भोपाल, यशभारत। फर्जी IAS बनकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाली तृप्ति सिंह मामले की जांच कर रहे बागसेवनिया थाने के ASI मनोज शर्मा और हवलदार सुनील राठौर को लाइन अटैच कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों पर आरोपियों के साथ-साथ धोखाधड़ी के शिकार हुए फरियादियों से भी रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है।

पीड़ितों से ही वसूली का आरोप
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि धोखाधड़ी में अपने लाखों रुपये गंवा चुके लोगों से भी मामले में कार्रवाई आगे बढ़ाने के नाम पर पैसों की मांग की जा रही थी। शिकायत DCP विकास शहवाल तक पहुंचने के बाद त्वरित एक्शन लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को थाने से हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया।

एक हफ्ते में 8 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
भोपाल पुलिस में बीते सात दिनों के भीतर जवाबदेही तय करते हुए 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिनमें 3 थाना प्रभारी भी शामिल हैं:

कजलीखेड़ा: फायरिंग मामले में FIR दर्ज करने में देरी पर थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया।
बजरिया: जुए के अड्डे पर कार्रवाई के बाद तत्कालीन TI शिल्पा कौरव समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित।
कोतवाली: जुए के मामले में लापरवाही बरतने पर TI पल्लवी पांडे समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई।

इनका कहना है…

मामले में पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी में लापरवाही, भ्रष्टाचार या जिम्मेदारी निभाने में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।

संजय कुमार सिंह , पुलिस कमिश्नर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button