अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय पहुंचा राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का निमंत्रण

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय पहुंचा राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का निमंत्रण
भोपाल यश भारत। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय सचिवालय के सचिव हरीश धाकड़ से मुलाकात कर प्रांत मंत्री के नाम आमंत्रण पत्र सौंपा।
एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि छात्र-युवा वर्ग से जुड़े मुद्दे किसी एक संगठन तक सीमित नहीं हैं। शिक्षा रोजगार प्रतियोगी परीक्षाओं छात्रवृत्ति विश्वविद्यालयों की सुविधाओं और छात्र अधिकारों जैसे विषयों पर सभी छात्र संगठनों के बीच संवाद जरूरी है।

भोपाल जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पदाधिकारियों से अपने छात्र प्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग छात्र संगठनों के विचार सामने आने से विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा हो सकेगी।

एनएसयूआई के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं की समस्याओं को सामने लाना तथा उनसे जुड़े विषयों पर संवाद को आगे बढ़ाना है। इस दौरान रवि परमार अक्षय तोमर अमित हाटिया आर्यन मंडलोई लकी चौबे धीरज वर्मा और हर्ष पटेल सहित एनएसयूआई पदाधिकारी मौजूद रहे।







