सरस्वती घाट में बहती मिली अर्धनग्न युवक की लाश : 8 दिन पुराना है शव , क्षेत्र में हड़कंप

जबलपुर, यश भारत। तिलवारा के सरस्वती घाट में आज रविवार को सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक की अर्धनग्न लाश नर्मदा में बहती हुई लोगों ने देखी । जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नर्मदा में बह रही लाश को गोताखोरों ने रेस्क्यू किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि शव करीब 8 दिन पुराना है। जिसके चलते शव की शिनाख्तगी में दिक्कत आ रही है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि आज सुबह सूचना प्राप्त हुई की तिलवारा घाट की ओर से लगभग 35 वर्षीय युवक की अर्ध नग्न लाश नर्मदा में बहती हुई सरस्वती घाट की ओर जा रही है सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को नर्मदा से निकलवा कर अपने कब्जे में लेते हुए प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर पतासाजी करने में लगी हुई है।







