भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 10 युवतियों समेत 22 धरे, 4 मुख्य संचालक गिरफ्तार

भोपाल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 10 युवतियों समेत 22 धरे, 4 मुख्य संचालक गिरफ्तार

भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित पिंक वाइब्स स्पा सेंटर में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अचानक दबिश देकर मौके से 10 युवतियों और 12 युवकों को रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹8,800 नगदी, मोबाइल फोन और भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। मामले में अनैतिक देह व्यापार का संचालन करने वाले 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फर्जी ग्राहक भेजकर की गई पुष्टि

पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इंद्रपुरी क्षेत्र स्थित स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने पहले एक फर्जी ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा। अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि होते ही महिला पुलिस बल के साथ स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। तलाशी के दौरान स्पा सेंटर के कुल 9 कमरों में से 5 कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक परिस्थितियों में पाए गए। मौके से कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया गया। महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में युवतियों से पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। जांच में सामने आया कि स्पा में अनैतिक देह व्यापार से होने वाली कमाई में से संचालकों को तय प्रतिशत में कमीशन मिलता था। पुलिस ने देह व्यापार संचालित करने और कमीशन लेने वाले 4 मुख्य आरोपियों भुवन सिंह चंदेल (20% कमीशन), दीपक ठाकुर (10% कमीशन), पंकज त्रिपाठी (15% कमीशन) और देवीसिंह रजक (05% कमीशन) को अभिरक्षा में ले लिया है।

पुलिस ने चारों मुख्य आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्पा सेंटर के लाइसेंस, इसके असली मालिकों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की गहनता से पड़ताल की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button