मध्य प्रदेशराज्य

एक साथ उठी दो अर्थियां: कपड़े धोने गई 16 और 8 साल की बहनों की तालाब में डूबने से मौत, क्षेत्र में कोहराम

रीवा |त्यौंथर तहसील के सोहागी थाना क्षेत्र के लाद गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसे में दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान नितम यादव (16) और पुष्पांजलि यादव (8) के रूप में हुई है।

 

जानकारी के मुताबिक दोनों बहनें तालाब में कपड़े धोने और नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सोहागी पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने दोनों बहनों के शव तालाब से बाहर निकाले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वही सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि नहाने और कपड़े धोने गई थी दोनों सगी बहन जिसके बाद पैर फिसला और दोनों गहरे पानी में समा गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button