भोपालमध्य प्रदेश
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में सैर-सपाटा हनुमान मंदिर के पास स्थित जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान प्रेमपुरा निवासी तनिष (30) पिता भारत शाही के रूप में हुई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।







