भोपाल

सरकारी नौकरी का झांसा देकर छह लाख ऐंठे, फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया

सरकारी नौकरी का झांसा देकर छह लाख ऐंठे, फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया
भोपाल, यश भारत। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर अवधपुरी निवासी एक युवक से छह लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने श्रम विभाग में विशेष भर्ती अभियान के तहत उच्च श्रेणी लिपिक के पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। रकम लेने के बाद युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया गया। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने नौकरी लगने का विश्वास दिलाकर युवक से छह लाख रुपये लिए। नियुक्ति पत्र में दी गई तारीख पर जब नौकरी नहीं मिली तो युवक को संदेह हुआ। उसने नियुक्ति पत्र की जांच कराई तो वह फर्जी निकला। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच के बाद अवधपुरी पुलिस ने आरोपी अखिलेश नापित के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य लोगों और नौकरी के नाम पर किसी और से रकम लिए जाने की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button