भोपालमध्य प्रदेश

प्रयागराज यार्ड रिमोडलिंग का असर भोपाल मंडल की 20 ट्रेनों के मार्ग बदले, छिवकी स्टेशन से होगा संचालन

प्रयागराज यार्ड रिमोडलिंग का असर भोपाल मंडल की 20 ट्रेनों के मार्ग बदले, छिवकी स्टेशन से होगा संचालन

भोपाल यश भारत। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन पर चल रहे यार्ड रिमोडलिंग कार्य का असर अब भोपाल मंडल की रेल सेवाओं पर भी साफ नजर आने लगा है। रेलवे प्रशासन ने एहतियातन भोपाल मंडल से गुजरने वाली 20 ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव करते हुए उन्हें प्रयागराज स्टेशन के बजाय प्रयागराज छिवकी स्टेशन के रास्ते संचालित करने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह बदलाव 24 से 30 अप्रैल 2026 के बीच विभिन्न तिथियों में लागू रहेगा। इस दौरान परिवर्तित मार्ग से चलने वाली सभी ट्रेनों को यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थायी ठहराव भी दिया जाएगा। विशेष रूप से गाड़ी संख्या 11072 बलिया लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को पूरी तरह परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है जिससे यात्रियों को पूर्व निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक रूट से यात्रा करनी होगी। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव यार्ड आधुनिकीकरण कार्य के चलते किया जा रहा है जिससे भविष्य में ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगी। हालांकि इस दौरान यात्रियों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति और मार्ग की जानकारी अधिकृत प्लेटफॉर्म जैसे एनटीईएस 139 हेल्पलाइन या रेल मदद ऐप के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button