भोपाल

भाजपा की भोपाल जिला कार्यसमिति घोषित, देर रात जारी हुई सूची

भाजपा की भोपाल जिला कार्यसमिति घोषित, देर रात जारी हुई सूची
– 23 वरिष्ठ नेता स्थायी आमंत्रित सदस्य बने, सुरेश पचौरी समेत कई दिग्गजों को संगठन में स्थान
भोपाल, यश भारत । भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल जिला कार्यसमिति की बहुप्रतीक्षित सूची रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे जारी कर दी। प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष रविन्द्र यती ने जिला कार्यकारिणी सदस्यों, स्थायी आमंत्रित सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा की।
जिला कार्यसमिति में कुल 90 कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया गया है। इनमें मनोज राठौर, मनोज राजू अनेजा, राजेश खटीक, महेश जोशी, दिनेश पांडे, अनुषा सिंह रघुवंशी, पूजा भारद्वाज, विकास शर्मा , सुमत कुमार जैन और सुनील व्यास सहित कई कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। 
सुरेश पचौरी समेत 23 नेता स्थायी आमंत्रित
संगठन ने 23 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है। इनमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी के साथ रघुनंदन शर्मा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, ध्रुवनारायण सिंह, महापौर मालती राय, राहुल कोठारी और सुमित पचौरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button