जबलपुरमध्य प्रदेश
सर्वमंगला परिवार का मंगलागौर उत्सव 8 सितंबर को
लगातार चौथे वर्ष मंगलागौर उत्सव का आयोजन

जबलपुर, यशभारत। सर्वमंगला परिवार द्वारा लगातार चौथे वर्ष मंगलागौर उत्सव का आयोजन 8 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम में सुबह मंगलागौरी देवी का पूजन होगा, जबकि शाम 6 बजे से दीप प्रज्वलन एवं देवी स्तुति के साथ मंगलागौर के पारंपरिक खेलों की शुरुआत होगी।
उत्सव के दौरान आरती के साथ फुगड़ी, झिम्मा, उखाणे और विभिन्न समूहों द्वारा मराठी नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही घाघर एवं सूप डेकोरेशन तथा लावण्यवती प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। आयोजकों ने बताया कि उत्सव का उद्देश्य मराठी परंपरा, संस्कृति और महिला शक्ति से जुड़ी लोक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। सर्वमंगला परिवार ने इस सांस्कृतिक आयोजन में सभी से शामिल होने का आग्रह किया है।






