भोपाल

प्रदेश में 31.1 इंच बारिश, अब तक 83.5 प्रतिशत कोटा पूरा

प्रदेश में 31.1 इंच बारिश, अब तक 83.5 प्रतिशत कोटा पूरा
भोपाल, यश भारत। मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश का आंकड़ा औसत 31.1 इंच तक पहुंच गया है। यह सीजन के अब तक के सामान्य बारिश के कोटे का 83.5 प्रतिशत है। भोपाल समेत प्रदेश के 12 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि 31 जिलों में अभी भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम है। सामान्य से ज्यादा बारिश वाले जिलों में भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी, निवाड़ी, मैहर, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज और उमरिया शामिल हैं। उमरिया, अनूपपुर, आगर-मालवा, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, ग्वालियर, गुना, दतिया, खरगोन और बुरहानपुर में सीजन की 90 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है। बारिश के लिहाज से प्रदेश के पूर्वी हिस्से की स्थिति बेहतर है, जबकि इंदौर-उज्जैन संभाग में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। मऊगंज में अब तक करीब 53 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। वहीं आलीराजपुर में करीब 13.6 इंच बारिश हुई है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार 11 सितंबर तक रीवा और शहडोल संभाग में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 सितंबर के बाद नया सिस्टम सक्रिय होने पर प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button