भोपालमध्य प्रदेश

मोती मस्जिद बैरिकेडिंग के विरोध में 7 अगस्त को पुराना भोपाल बंद व्यापारी बोले कारोबार और आवागमन प्रभावित, पुलिस ने कहा 2020 के आदेश के तहत लागू है व्यवस्था

मोती मस्जिद बैरिकेडिंग के विरोध में 7 अगस्त को पुराना भोपाल बंद

व्यापारी बोले कारोबार और आवागमन प्रभावित, पुलिस ने कहा 2020 के आदेश के तहत लागू है व्यवस्था

भोपाल, यश भारत। मोती मस्जिद क्षेत्र में की गई पुलिस बैरिकेडिंग को लेकर पुराने भोपाल के व्यापारी संगठनों और पुलिस प्रशासन के बीच मतभेद सामने आए हैं। बैरिकेडिंग हटाने की मांग को लेकर विभिन्न व्यापारी संगठनों ने 7 अगस्त को पुराना भोपाल बंद रखने का ऐलान किया है। व्यापारियों का कहना है कि बैरिकेडिंग के कारण बाजार में आवागमन प्रभावित होने के साथ व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है। बंद के आह्वान में चौक बाजार व्यापारी संघ भोपाल व्यावसायी महासंघ नदीम रोड व्यापारी संघ इब्राहीमपुरा व्यापारी संघ बुधवारा व्यापारी एसोसिएशन और इतवारा गल्ला व्यापारी संघ सहित अन्य व्यापारी एवं रहवासी शामिल हैं। संगठनों ने पुलिस से बैरिकेडिंग हटाने की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

2020 के आदेश के तहत व्यवस्था : पुलिस

एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक बसंत कुमार कोल ने बताया कि वर्ष 2020 में तत्कालीन कलेक्टर द्वारा क्षेत्र को एकांकी मार्ग घोषित किया गया था। इसके तहत मोती मस्जिद से इमाम गेट और भवानी चौक सहित संबंधित मार्गों पर यातायात व्यवस्था निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि आदेश में बैरिकेडिंग लगाने का भी उल्लेख है और प्रशासन उसी पुराने आदेश का पालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारियों को बैरिकेडिंग से परेशानी है तो वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा करें। संवाद के माध्यम से समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। बंद और प्रदर्शन को लेकर पुलिस को सूचना मिली है। व्यापारियों ने बैरिकेडिंग से होने वाली परेशानियों की जानकारी भी प्रशासन को दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button