भोपालमध्य प्रदेश
बाइक सवार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, महिला घायल, देखे वीडियो

बाइक सवार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, महिला घायल, देखे वीडियो
भोपाल, यशभारत। राजधानी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित खटलापुरा के पास एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ एक बाइक सवार युवक ने एक्टिवा से जा रही महिला को आमने-सामने से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि महिला एक्टिवा समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को संभाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। पुलिस मामले की जाँच कर फरार बाइक चालक की तलाश कर रही है।







