देश

खुले में मांस बेचने वालों पर निगम की कार्रवाई, 19 प्रकरण में 59,500 का चालान भानपुर क्षेत्र में 58.7 किलो चिकन जब्त कर नष्ट किया 15 अवैध दुकानें हटाईं भोपाल यश भारत।

खुले में मांस बेचने वालों पर निगम की कार्रवाई, 19 प्रकरण में 59,500 का चालान

भानपुर क्षेत्र में 58.7 किलो चिकन जब्त कर नष्ट किया 15 अवैध दुकानें हटाईं

भोपाल यश भारत। नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर जोन क्रमांक 16 क्षेत्र में खुले में चिकन मटन का विक्रय करने वाली दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान कुल 19 प्रकरण दर्ज कर 59 500 रुपये के चालान किए। वहीं खुले में रखा 58.7 किलो चिकन जब्त कर नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान भानपुर ब्रिज के नीचे से 15 अवैध दुकानें हटाई गईं और 14 प्रकरणों में 14 500 रुपये के चालान किए गए। इसके अलावा भानपुर चिकन शॉप और भोपाल चिकन शॉप से 12 किलो चिकन जब्त कर नष्ट किया गया तथा तीन प्रकरणों में 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह राजधानी मालवा चिकन शॉप के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज कर 20 हजार रुपये का चालान किया गया। यहां से 46.7 किलो चिकन जब्त कर नष्ट कराया गया। कार्रवाई में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कपूर गोविंदपुरा स्वास्थ्य अधिकारी राकेश शर्मा जोन 16 सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सौरभ साहू स्वास्थ्य विभाग के दारोगा सुपरवाइजर तथा अतिक्रमण अधिकारी शैलेंद्र भदौरिया सहित संयुक्त टीम शामिल रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button