देश

UPSC ने इन पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी,लाखों रुपए मिलेगी सैलरी,जाने डिटेल्स

UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने कैटगेरी ए ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. यूपीएससी ने कुल 261 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये भर्तियां एयर वर्थनेस ऑफिसर, एयर सेफ्टी ऑफिसर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर और असिस्टेंट इंजीनियर समेत कई पदों पर की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन करें. यूपीएससी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 13 जुलाई तक भरे जा सकते हैं.

उम्र सीमा
एयर वर्थनेस ऑफिसर, एयर सेफ्टी ऑफिसर, लाइवस्ट्राक ऑफिसर और पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए. वहीं जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर ग्रेड-1 और असिस्टेंट सर्वे ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 30 साल जबकि सीनियर लेक्चरर पद के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 50 साल होनी

एप्लीकेशन फीस
जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए मात्र 25 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान वीजा, मास्टर कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई पेमेंट या नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा.

Also Read:MP News 2023 CM शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनो के लिए फिर एक लाई बड़ी सौगात, अब महिलाये कैसे जीत सकती है 5 हजार 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button