ढीमरखेड़ा में सनसनीखेज वारदात : ज्वेलरी शॉप में भीड़ का फायदा उठाकर डेढ़ लाख के जेवर ले उड़ा चोर, पलक झपकते पार किया जेवरातों से भरा डिब्बा

कटनी, यशभारत। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिलौड़ी में एक ज्वेलरी शॉप से 1.52 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर ने दुकान में लगी भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलौड़ी स्थित कस्तूरबा ज्वेलर्स के संचालक अमित सोनी मंगलवार दोपहर अपनी दुकान पर ग्राहकों को सामान दिखा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 11.45 बजे दुकान में लगी भीड़ और व्यस्तता का लाभ उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोने चांदी के आभूषणों से भरा पैकेट डिब्बा पार कर दिया। दुकान संचालक अमित सोनी को जब जेवर गायब होने का अहसास हुआए तो उन्होंने आसपास खोजबीन कीए लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चोरी गए सोने.चांदी के जेवरों की कीमत लगभग 1 लाख 52 हजार रुपये बताई जा रही है। व्यवसायी की शिकायत पर ढीमरखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर लिया है।







