कटनीमध्य प्रदेश

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

भाजपा पर लोकतांत्रिक आवाज दबाने का आरोप, नारेबाजी के बीच राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

भाजपा पर लोकतांत्रिक आवाज दबाने का आरोप, नारेबाजी के बीच राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कटनी,यशभारत।20260901 130351 हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर राहुल गांधी द्वारा दोषियों पर कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने एफआईआर को राजनीतिक दबाव और लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की कोशिश बताते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने तीखे अंदाज में कहा कि सामाजिक न्याय की बात करने वाले राहुल गांधी पर एफआईआर और जातिवादी सोच को बढ़ावा देने वालों पर कार्रवाई न होना भाजपा की दोहरी राजनीति को उजागर करता है।
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि सत्ता के दम पर आवाज दबाने की कोशिश भाजपा की गलतफहमी है, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतरकर जवाब देगा।
प्रदर्शन के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, करण सिंह चौहान, प्रेम बत्रा, राकेश जैन, गोल्डन पांडे, राजा जगवानी, सहित अन्य नेताओं ने अपना तीखा विरोध जताया प्रदर्शन के दौरान आनंद पटेल, राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता, अजय जैसवानी, राहुल पटेरिया, विजय चंदवानी, शशि शेखर भारद्वाज, पंकज गौतम, चोखे भाईजान, विजय मंगल चौधरी, राशि यादव, रूपा तिवारी, रविन्द्र सिंह, शरद द्विवेदी, जार्ज डेविड, रमेश मिश्रा, रामचन्द्र मुलवानी, विनीत जायसवाल, संजय गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, कमलेश वर्मा, विकास निगम, रमेश अहिरवार, मंगलन सिंह, मुकेश बर्मन,जालिम यादव, संजय खरे, कमल पांडे, अजय खटीक, श्याम यादव, सुनील सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button