कटनी

अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ निभाई जिम्मेदारियां, तीन पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त

कटनी, यशभारत। पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले तीन अधिकारी एवं कर्मचारी रविवार को अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर एसपी ऑफिस में आयोजित सम्मान समारोह में एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। सेवानिवृत्त होने वालों में एएसआई विश्वनाथ सिंह, एएसआई मुन्ना लाल तथा प्रधान आरक्षक देवराज शर्मा शामिल हैं। तीनों ने अपने सेवाकाल में विभिन्न जिम्मेदारियों का निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करते हुए विभाग को उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान कीं। विश्वनाथ सिंह वर्ष 1987, मुन्ना लाल वर्ष 1984 तथा देवराज शर्मा वर्ष 1987 में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए विभागीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। समारोह में एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस सेवा में अनुशासन, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाएं और अनुभव विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। कार्यक्रम एएसपी कमल मौर्य, डीएसपी शिवा पाठक, सूबेदार सोनम उईके, एसपी ऑफिस का स्टाफ तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button