मध्य प्रदेशराज्य

अस्पताल फिर बना ‘सुसाइड प्वाइंट’, : 4th फ्लोर से छलांग लगाकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

 

रीवा । संजय गांधी अस्पताल सुसाइड प्वाइंट के नाम से फेसम रहा है। कई महीनों से हालांकि यहां एक भी सुसाइड केस नहीं हुए थे लेकिन यह दाग फिर से लग गया है। सोमवार की सुबह करीब11.30 बजे एक युवक संजय गांधी अस्पताल की चौथी मंजिल से कूद गया। इसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अस्पताल का कर्मचारी भी नहीं होना बताया जा रहा है।

कर्मचारियों ने तुरंत कैजुअल्टी पहुंचाया है। डॉक्टर परीक्षण कर रहे हैं। बचना मुश्किल बताया जा रहा है। इस आत्महत्या की घटना ने प्रबंधन पर फिर सवाल खड़े कर दिए। युवक छत पर पहुंचा कैसे। सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे। उसे रोकने की केाशिश क्यों नहीं की गई। छत का गेट कैसे खुला था। यह सारे सवाल सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे हैं। करोड़ों रुपए स्वास्थ्य व्यवस्था पर खर्च हो रहे और नतीजा सबके सामने है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button