मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर: घर में अकेले युवक ने पिस्टल से की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

रीवा । जिले के समान थाना क्षेत्र स्थित गुलाब नगर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विनय मिश्रा के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय युवक घर में अकेला था। इसी दौरान उसने अपने सिर में गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button