भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल पुलिस ने 24 घंटे में 24 से अधिक लोगों पर खुले में शराब पीने का मामला किया दर्ज

भोपाल पुलिस ने 24 घंटे में 24 से अधिक लोगों पर खुले में शराब पीने का मामला किया दर्ज

भोपाल, यशभारत। सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ भोपाल पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बीते 24 घंटों के भीतर पुलिस ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक लोगों पर खुले में शराब पीने के मामले दर्ज किए हैं।

यह कार्रवाई मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली नशाखोरी पर अंकुश लगाना और नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और परिवारों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खुले और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ यह धरपकड़ और कानूनी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था और सामाजिक अनुशासन बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button