शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज
भोपाल, यशभारत। राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक बहला-फुसलाकर युवती को नीलबड़ स्थित एक होटल में ले गया, जहाँ उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर रातीबड़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,नीलबड़ निवासी 29वर्षीय युवती ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी रोहित परमार उसे नीलबड़ स्थित होटल ले गया था। वहाँ आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।
मामले में पीड़िता की शिकायत पर रातीबड़ थाना पुलिस ने आरोपी रोहित परमार के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं के तहतकेस दर्ज कर लिया है।







