ताकि त्योहारों में बनी रहे शांति और सुरक्षा, पर्वों को लेकर एनकेजे थाने में शांति समिति की बैठक

कटनी, यशभारत। त्योहारों के दौरान थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न होए क्षेत्र के लोग शांतिपूर्ण माहौल में त्योहारों का आनंद उठा सकेए इस बात को ध्यान में रखते हुए एनकेजे पुलिस द्वारा गत दिवस थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। रक्षाबंधन, काजलिया एवं ईद पर्व को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि शांति व्यवस्था को मद्दे नजर रखते हुए गत दिवस शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। प्राप्त सुझावों के आधार पर क्षेत्र की शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे। थाना प्रभारी श्री राजपूत ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपत्तिजनक स्थिति या संदेहजनक स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते बदमाशों पर अंकुश लगाया जा सके।
आपसी सौहाद्र्र के बीच मनाए जाएंगे त्यौहार
ईद, रक्षाबंधन और कजलिया के त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से विजयराघवगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, नायब तहसीलदार विजयराघवगढ़, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं शांति समिति के सदस्यों ने सहभागिता की। बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी त्यौहारों के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, साफ सफाई, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों से सुझाव प्राप्त कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विचार.विमर्श किया गया। नायब तहसीलदार श्री शुक्ला ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।







