धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर से भोपाल के युवाओं में खुशी, रोशनपुरा चौराहे पर मनाया जश्न , देखे वीडियो

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर से भोपाल के युवाओं में खुशी, रोशनपुरा चौराहे पर मनाया जश्न , देखे वीडियो
भोपाल, यशभारत। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही भोपाल के युवाओं और छात्र संगठनों में खुशी का माहौल देखा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र और युवा शहर के प्रमुख रोशनपुरा चौराहे पर एकत्रित हुए और जमकर जश्न मनाया।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने रोशनपुरा चौराहे को दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर अपनी मांगों और विरोध प्रदर्शन का मुख्य केंद्र बना दिया। युवाओं का कहना है कि यह कदम देश भर के विद्यार्थियों के लंबे संघर्ष, आंदोलन और उठाई जा रही आवाज़ों का नतीजा है।
मौके पर मौजूद युवाओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। छात्रों का मानना है कि शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर लगातार बन रहे दबाव के बाद यह स्थिति बनी है। प्रदर्शन के दौरान चौराहे पर गहमागहमी का माहौल बना रहा, जिसे देखते हुए स्थानीय पुलिस भी तैनात नजर आई।







