जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

बारिश में धंसी अमृत-2 की पाइपलाइन वाली सड़क,बड़े गड्ढों से राहगीर परेशान

निगम रात तक में सीमेंट-मिक्स मटेरियल से करेगा गड्ढों की मरम्मत ,ट्रैफिक स्टाफ रहेगा तैनात

जबलपुर, यश भारत। अमृत-2 योजना के तहत राइजिंग मेन पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क पर बने गड्ढे तेज बारिश के कारण राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि करीब साढ़े 3 मीटर गहराई में 1325 एमएम डायमीटर की पाइपलाइन बिछाई गई है। पाइपलाइन डालने के बाद तकनीकी प्रक्रिया के तहत मुरम से सड़क को रीस्टोर कर उसका कॉम्पैक्शन किया गया था।

कमिश्नर के मुताबिक बरसात के दौरान स्थायी डामर डालने पर सड़क के धंसने की आशंका रहती है, इसलिए फिलहाल मुरम डालकर ऊपर 10 एमएम की गिट्टी डाली गई थी। पिछले 3-4 दिनों से लगातार तेज बारिश के कारण मिट्टी सेटल होने लगी और सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए। विधायक ने क्षेत्रीय जनता और राहगीरों की परेशानी को देखते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं। निगम की इंजीनियरिंग टीम, ठेकेदार और पीडीएमसी की निगरानी में आज रात तक बड़े गड्ढों में 10 और 15 एमएम मटेरियल के साथ सीमेंट-मिक्स भरकर अस्थायी राहत देने का प्रयास किया जाएगा। काम के दौरान ट्रैफिक स्टाफ रेडियम रिफ्लेक्टर जैकेट और टॉर्च के साथ तैनात रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button