
जबलपुर, यशभारत। कुंडम के चौरई बरा टोला में घरेलु विवाद को लेकर पति ने कुदाली से दनादन वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आसपास के लोगों ने जब पत्नी के चीखने की आवाज सुनी तो तत्काल पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया हैैै।
जानकारी अनुसार चौरई निवासी संतोष चौधरी और पत्नी श्रीमती गीताबाई चौधरी 35 वर्ष का अक्सर घरेलु बात को लेकर झगड़ा होता था। जिसके चलते आज बुधवार को आरोपी पति ने कुदाली से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है।






