पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, बड़वारा पुलिस की दबिश, बाइक सहित धराया आरोपी, 1 किलो 800 ग्राम गांजा जप्त

कटनी, यशभारत। बड़वारा पुलिस ने एक बार फिर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी को रोकने में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था । इसी दौरान बीती रात देहात भ्रमण के ग्राम सल्हना मोड यात्री प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति एक मोटर सायकल वाहन में संदिग्घ हालत में प्रतीत होने पर मोटरसायकल वाहन के पास पहुंचे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया। मोटर सायकल चालक से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम रामप्रसाद कोल पिता स्व. लुखरु कोल निवासी ग्राम खरहटा बताया। उक्त वाहन वाहन क्रमांक एमपी डच् 21 एमजी 1507 को जब्त कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक में टंगे थैले में 1.872 किलो गांजा मिला। जिसकी कीमत 80 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। कार्यवाही में थाना प्रभारी सुयश पाण्डेय, एएसआई रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।







