जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

अधिवक्ता संघ सचिव पद पर असीम त्रिवेदी की जीत, 150 वोटों से दी योगेश सोनी को मात

जबलपुर,यश भारत

जबलपुर,यश भारत। अधिवक्ता संघ के चुनाव में सचिव पद के लिए हुए मतदान एवं मतगणना में असीम त्रिवेदी ने जीत दर्ज की। मतगणना के दौरान असीम त्रिवेदी शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे, जो अंतिम दौर तक कायम रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेश सोनी को 150 वोटों के अंतर से पराजित किया। मतगणना में असीम त्रिवेदी को 608 वोट मिले, जबकि योगेश सोनी के पक्ष में 458 वोट पड़े। इस तरह असीम त्रिवेदी ने कुल 150 वोटों की बढ़त के साथ सचिव पद पर जीत हासिल की।

परिणाम सामने आते ही असीम त्रिवेदी के समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। जीत के बाद असीम त्रिवेदी ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ता संघ के हित में सक्रियता से कार्य करेंगे और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button