भोपालमध्य प्रदेश

लाल बस में जेब काटने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

लाल बस में जेब काटने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

भोपाल, यशभारत। राजधानी के मंगलवारा थाना पुलिस ने लाल बस में जेबकटी करने वाले दो कुख्यात अपराधियों को रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध धारदार छुरी और चोरी की गई रकम बरामद की गई है।

चेकिंग के दौरान 17 अगस्त को डबल फाटक के पास पुलिस टीम को दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। आरोपियों ने अपना नाम नासिर उर्फ आरिफ और आजाद उर्फ गज्जू दोनों निवासी झुग्गी अर्जुन नगर मैदा मिल, थाना एमपी नगर भोपाल बताया।

तलाशी लेने पर आरोपी आजाद उर्फ गज्जू के पास से एक लोहे की धारदार छुरी मिली, जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। वहीं, सघन पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बीते 30 जुलाई 2026 को लाल बस में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये चुराए थे। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने चोरी किया गया मशरूका जप्त कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button