भोपालमध्य प्रदेश

पुराने विवाद पर उस्तरे से जानलेवा हमला, पॉक्सो में सजा काट रहा बदमाश गिरफ्तार

पुराने विवाद पर उस्तरे से जानलेवा हमला, पॉक्सो में सजा काट रहा बदमाश गिरफ्तार

भोपाल, यशभारत। राजधानी के थाना गौतम नगर पुलिस ने पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर उस्तरे से जानलेवा हमला करने वाले आदतन अपराधी वसीम मिर्ची को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त उस्तरा भी जप्त कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 16 अगस्त की शाम करीब 4 बजे की है। कल्याण नगर निवासी फरियादी विनोद श्रीवास छोला रोड स्थित गणेश मंदिर के पास अपनी नाई की दुकान के बाहर खड़े थे। इसी दौरान रिसालदार कॉलोनी निवासी वसीम मिर्ची वहां पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर विनोद पर जान से मारने की नियत से उस्तरे से हमला कर दिया। हमले में विनोद के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की रिपोर्ट पर गौतम नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी वसीम मिर्ची को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हमला करना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उस पर पूर्व से 5 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत अदालत से 7 साल की सजा मिली थी, जिसमें से 4 साल की सजा काटने के बाद वह करीब एक महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button