राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जबलपुर डुमना विमानतल पर स्वागत

जबलपुर,। राष्ट्रपति मुर्मु जबलपुर डुमना विमानतल पहुंची, जहां पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। इसके बाद वे शहडोल के लिए रवाना हो गए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 15 नवम्बर को अल्पप्रवास पर डुमना विमानतल पर आगमन होगा। राष्ट्रपति बनने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार मध्यप्रदेश के प्रवास पर आ रहीं हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को दोपहर 12.25 बजे रांची से भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा जबलपुर के डुमना विमानतल आएंगी। वे डुमना विमानतल से दोपहर 12.35 बजे भारतीय वायुसेवा के हेलीकाप्टर द्वारा शहडोल प्रस्थान करेंगी। शहडोल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित जनजातीय समागम के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी का शाम 4 बजे भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टर द्वारा वापस जबलपुर के डुमना विमानतल आगमन होगा। वह भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा डुमना विमानतल द्वारा शाम 4.10 बजे भोपाल प्रस्थान करेंगी।
