भोपालमध्य प्रदेश
करोंद में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

करोंद में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
भोपाल, यशभारत। राजधानी के निशातपुरा थाना इलाके में स्थित कपिला नगर करोंद में एक 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा रैकवार पिता तुलसीराम रैकवार उम्र 50 साल के रूप में हुई है। कृष्णा ने शुक्रवार सुबह अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।







