मध्य प्रदेशराज्य
भीषण सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार 2 की मौत : क्षेत्र में हड़कंप

रीवा । रीवा-सीधी मार्ग पर बीती रात हुए सडक़ हादसे में ट्रक की ठोकर से पिकअप सवार 2 लोगों की मौत हो गई। बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खाम्हा खड्डा टोल प्लाजा के समीप हुए इस हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि मृतकों में चंदन दुबे निवासी मैदानी थाना चोरहटा एवं राजेश रावत निवासी रसिया मोहल्ला थाना सिविल लाइन शामिल हैं। पिकअप में एक अन्य व्यक्ति भी सवार था, जो बाल-बाल बचा है।
मृतक चंदन वाहन मालिक और चालक दोनों था। वेयर हाउस में लगा पिकअप वाहन शराब उतारने के बाद सीधी की ओर से रीवा लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। ट्रक ने पीछे से ठोकर मारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरा सवार सुरक्षित है। ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण कायम कर कार्रवाई की जा रही है।







