डिजिटल भुगतान में बरतें सावधानी, स्लीमनाबाद पुलिस ने बाजार में चलाया सायबर जागरूकता अभियान

कटनी, यशभारत। स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा ग्राम तेवरी के साप्ताहिक बाजार में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत आमजनों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सतर्क रहकर ऑनलाइन ट्राजेक्शन की समझाईश दी। इस अवसर पर उपनिरीक्षक सिद्धार्थ राय ने स्टाफ के साथ आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने, डिजिटल भुगतान में सावधानी बरतने तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। विदित हो कि पुलिस मुख्यालय द्वारा सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा बैंक, सार्वजनिक स्थानों एवं शहर के मुख्य चौराहों पर नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बैंक में आने वाले ग्राहकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, डिजिटल भुगतान संबंधी धोखाधड़ी, फंेक कॉल एवं साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों से सतर्क रहने की सलाह दी गई।







