150 किलोवाट तक नए बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान अब टेस्ट रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म स्व घोषणा पत्र के आधार पर मिलेगा कनेक्शन, हर साल करीब एक लाख उपभोक्ताओं को लाभ ,

150 किलोवाट तक नए बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान अब टेस्ट रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म
स्व घोषणा पत्र के आधार पर मिलेगा कनेक्शन, हर साल करीब एक लाख उपभोक्ताओं को लाभ , मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर
भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश सरकार ने नए निम्नदाब (एलटी) विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया को और सरल बनाते हुए आम नागरिकों, व्यापारियों और किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ऊर्जा विभाग ने 150 किलोवाट तक के नए एलटी विद्युत कनेक्शनों के लिए नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नए प्रावधानों के तहत अब 150 किलोवाट तक के नए बिजली कनेक्शन के लिए अधिकृत इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टर की टेस्ट रिपोर्ट देना अनिवार्य नहीं होगा। इसके स्थान पर उपभोक्ता के स्व घोषणा पत्र के आधार पर ही विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। सरकार का कहना है कि इस निर्णय से प्रतिवर्ष लगभग एक लाख उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही नए कनेक्शन लेने की प्रक्रिया तेज सरल और अधिक पारदर्शी बनेगी। ऊर्जा विभाग के अनुसार यह निर्णय प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के साथ साथ नागरिकों को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे व्यापार उद्योग कृषि क्षेत्र और घरेलू उपभोक्ताओं को नए बिजली कनेक्शन लेने में अनावश्यक औपचारिकताओं से राहत मिलेगी।







