जबलपुरमध्य प्रदेश

रंजिश के चलते घर को बनाया निशाना,बम फेंककर फरार हुए आरोपी,महिला घायल

बरेला में सनसनी: CCTV में कैद हुई बमबाजी

जबलपुर,यशभारत। बरेला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-8 में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों द्वारा एक घर पर बमबाजी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में एक महिला घायल हो गई, जबकि मकान के दरवाजे और खिड़कियों के कांच क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने सरोज बाई चक्रवर्ती के घर पर एक के बाद एक चार बम फेंके। धमाकों से घर के दरवाजे और कांच टूट गए। घटना में सरोज बाई की आंख में चोट आई है। वारदात के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए।

पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। परिजनों ने अमन, विशाल और प्रदीप सोनकर पर हमले का आरोप लगाया है और पुरानी रंजिश को घटना की वजह बताया है। सूचना मिलते ही बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

ग्रामीण डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button