देश

ब्रेकिंग : बरही के पत्रकार विकास और पत्नी की दर्दनाक मौत, बनारस से बरही लौटते वक्त मिर्जापुर के पास हुआ भीषण सड़क हादसा

बरही/कटनी। वाराणसी दर्शन कर लौटते वक्त भीषण सड़क हादसे में बरही निवासी पत्रकार विकास ताम्रकार और उनकी पत्नी सोनम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे सुरक्षित है। इस खबर से समूचे बरही अंचल में मातम छा गया। हादसा उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव के पास नेशनल हाईवे पर बीती रात हुआ। बताया गया है कि कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में विकास ताम्रकार 40 वर्ष, पत्नी सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक हीरालाल निवासी छिदिया टोला बरही, मृतक का साला हिमांशु (27) निवासी उचेहरा, जिला सतना, भांजा सक्षम (17) निवासी नागौद, बहन राधा (40) पत्नी प्रह्लाद निवासी नागौद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि मृतक विकास अपने बेटे का मुंडन संस्कार कराने और अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन करने परिवार के साथ बरही से शुक्रवार की रात रवाना हुए थे और दर्शन उपरांत शनिवार की रात बरही लौटते समय भयावह सड़क हादसा हो गया।IMG 20260628 WA0521

IMG 20260628 WA0522

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button