देश

14 जून को कटनी प्रवास पर रहेंगे कांग्रेस के जिला प्रभारी मनु मिश्रा

कटनी, यशभारत । जिला कांग्रेस कार्यालय, आस्था प्लाजा, बरगवां, कटनी में दिनांक 14 जून 2026 (रविवार) को जिला प्रभारी मनु मिश्रा , विधानसभा प्रभारी राजेश चौबे एवं महिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती विजयलक्ष्मी मिश्रा के आगमन पर विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:00 बजे समन्वय समिति की बैठक, दोपहर 12:30 बजे पार्षद दल की बैठक तथा दोपहर 3:00 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात वार्ड कांग्रेस कमेटी गठन अभियान के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में बैठकें संपन्न होंगी। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को और प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान करेंगे।IMG 20260612 WA0924IMG 20260612 WA09302

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button