जबलपुरमध्य प्रदेश

अखिलेश गौर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली का संभालेंगे ज़िम्मा

राज्य शासन द्वारा आदेश जारी

जबलपुर, यशभारत। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा एवं राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों के तबादले एवं नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। इसी क्रम में अखिलेश गौर को सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट के पद से स्थानांतरित कर जबलपुर में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) कोतवाली के पद पर पदस्थ किया गया है।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री गौर आगामी आदेश तक कोतवाली संभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति से शहर के महत्वपूर्ण कोतवाली संभाग की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। जल्द ही वे पदभार ग्रहण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button