देश

भोपाल में सुरक्षा के कड़े पहरे में संपन्न हुई नीट परीक्षा, पुलिस के रहे चाक-चौबंद इंतजाम

भोपाल में सुरक्षा के कड़े पहरे में संपन्न हुई नीट परीक्षा, पुलिस के रहे चाक-चौबंद इंतजाम

​भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सुरक्षा और यातायात के विशेष और प्रभावी इंतजाम किए गए थे।
​पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार शहर के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। परीक्षा के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लगातार केंद्रों की निगरानी की गई, जिसके चलते कहीं से भी नकल, चीटिंग या अन्य किसी भी प्रकार की गड़बड़ी और कानून-व्यवस्था संबंधी शिकायत सामने नहीं आई। पुलिस की मुस्तैदी से पूरी परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से पूरी हुई।
​ट्रैफिक मैनेजमेंट रहा असरदार, नहीं लगा जाम
अमूमन बड़ी परीक्षाओं के दौरान केंद्रों के बाहर लगने वाले जाम से निपटने के लिए इस बार पुलिस ने पहले से ही चाक-चौबंद ट्रैफिक प्लानिंग की थी। परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया गया, जिससे भीषण गर्मी के बीच परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button