उतरप्रदेशदेश

महादेवा में योग शिविर का शुभारंभ, मंत्री बोले- योग से दूर होती हैं मानसिक चिंताएं

शिविर में बड़ी संख्या में योग साधक हुए शामिल

रामनगर, बाराबंकी। महादेवा स्थित ऑडिटोरियम में शनिवार को समाजसेवी केपी तिवारी के तत्वावधान में योग शिविर का आगाज हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच शुरू हुए शिविर में बड़ी संख्या में योग साधकों व स्थानीय लोगों ने भाग लेकर योग व आध्यात्मिक चिंतन का लाभ उठाया।

03 24

मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि योग सिर्फ कसरत नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। यह शरीर, मन और आत्मा को जोड़कर संतुलन बनाता है। भारत की योग परंपरा आज विश्व को स्वस्थ जीवन का रास्ता दिखा रही है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक पहचान बन गई है।

भाजपा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कहा कि बढ़ते तनाव और भौतिकवाद के दौर में योग एक वैज्ञानिक जीवन पद्धति है। इससे मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक सोच विकसित होती है।

योगाचार्य रवि, अखिलेश पांडेय और गजानन शुक्ला ने प्राणायाम व आसनों का अभ्यास कराया। शिविर में भाजपा प्रवक्ता शेखर पांडेय, ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, एसडीएम आनंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, बीईओ रमेश चंद्रा, प्रिंसिपल कमलेश सिंह, पूर्व चेयरमैन बद्री प्रसाद त्रिपाठी, रामबाबू द्विवेदी, अखिलेश चतुर्वेदी, बालमुकुंद गुप्ता, शिव प्रकाश अवस्थी, भुल्लन अवस्थी व रविकांत पांडेय मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button