उतरप्रदेशदेश

गोरखपुर के दिव्याश राय का कमाल, MHT-CET LAW 2026 में 99.21 पर्सेंटाइल

तारामंडल से नागपुर तक मेहनत की उड़ान

गोरखपुर। कड़ी मेहनत, मजबूत संकल्प और परिवार के निरंतर सहयोग से गोरखपुर के होनहार छात्र दिव्याश राय ने महाराष्ट्र की प्रतिष्ठित विधि प्रवेश परीक्षा MHT-CET LAW 2026 (BALLB) में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। दिव्याश ने परीक्षा में 99.21 पर्सेंटाइल प्राप्त कर देशभर के अभ्यर्थियों के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

महाराष्ट्र प्रदेश द्वारा आयोजित यह परीक्षा 8 मई 2026 को संपन्न हुई थी। दिव्याश राय का परीक्षा केंद्र नागपुर में निर्धारित किया गया था। कठिन प्रतिस्पर्धा और सीमित सीटों के बीच उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऐसा परिणाम हासिल किया है, जिसके आधार पर महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित और शीर्ष लॉ कॉलेजों में प्रवेश की संभावना लगभग तय मानी जा रही है।

बताया जाता है कि महाराष्ट्र में विधि महाविद्यालयों की अधिकांश सीटें राज्य के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रहती हैं, जबकि अन्य राज्यों के छात्रों के लिए सीमित अवसर उपलब्ध होते हैं। ऐसे में बाहरी राज्य के अभ्यर्थियों के लिए मेरिट सूची में स्थान बनाना चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इस कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच दिव्याश की यह उपलब्धि उनकी लगन और समर्पण का प्रमाण है।

गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र निवासी दिव्याश राय अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादी, चाचा-चाची को देते हैं। वहीं उन्होंने अपनी बड़ी बहन हर्षिता राय को अपनी पढ़ाई और जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा बताया। उनका कहना है कि परिवार के प्रोत्साहन और मार्गदर्शन ने उन्हें हर कठिन परिस्थिति में आगे बढ़ने का हौसला दिया।
दिव्याश की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता उन हजारों छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनकर सामने आई है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं। दिव्याश राय की यह उपलब्धि साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button