टस से मस नहीं हुए गृह तहसील में जमे पटवारी, आधा सैकड़ा पटवारियों के तबादले किए कलेक्टर ने, प्रभारी मंत्री से अनुमोदित सूची सवालों के घेरे में

कटनी, यशभारत। कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा सोमवार शाम जारी की गई पटवारियों की तबादला सूची को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। इस सूची में 18 पटवारियों को स्वैच्छिक और 43 पटवारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया गया है। अब आरोप लग रहे हैं कि तबादला सूची जारी करने में गृह तहसील के नियमों की अवहेलना की गई। सूत्रों के मुताबिक राजस्व विभाग के कतिपय अधिकारियों ने अपने चहेते पटवारियों को इस सूची से राहत प्रदान की। आरोप है कि उन पटवारियों के भी तबादले नहीं किए गए हैं, जो एक ही तहसील में कई सालों से जमे हुए हैं। इनमे से कई पटवारियों को अपने उच्च राजनीतिक संपर्कों का भी लाभ मिला। जानकारी के मुताबिक कटनी तहसील मुख्यालय में एक पटवारी ऐसे हैं, जिन्हें गृह तहसील के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए पदस्थ किया गया है। पिछले साल जब तबादला सूची जारी हुई थी, तब भी उन्हें कटनी तहसील से स्थानांतरित करने से परहेज किया गया था। इसी तरह दो पटवारी ऐसे हैं, जिन्हें पिछले साल इस आधार पर हटाया गया था कि वे गृह तहसील में पदस्थ हैं, जबकि इस साल इन दोनों पटवारियों को वापस गृह तहसील में पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया। इस तरह गृह तहसील के नियमों का मनमर्जी आधार पर इस्तेमाल किया गया है। प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के अनुमोदन उपरांत कलेक्टर के डिजिटली हस्ताक्षर से जारी की गई यह तबादला सूची सवालों के घेरे में आ गई है। इस पूरे मामले में तबादला सूची तैयार करने वाले अधीनस्थ अधिकारियों की भूमिका पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है।
इन पटवारियों के तबादले स्वैच्छिक
कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा जारी की गई तबादला सूची के अनुसार पटवारी रविन्द्र तिवारी विजयराघवगढ़ से कटनी ग्रामीण, हिमांशु दुबे विजयराघवगढ़ से ढीमरखेड़ा, सुरेन्द्र कुमार रजक बहोरीबंद से स्लीमनाबाद, वर्षा असाटी बहोरीबंद से स्लीमनाबाद, नंदलाल ताम्रकार कटनी ग्रामीण से कटनी नगर, दुर्गा प्रसाद दाहिया बरही से रीठी, श्रीमती सुजाता सिंह बघेल ढीमरखेड़ा से भू संसाधन प्रबंधन, राजकुमार गौतम विजयराघवगढ़ से कटनी ग्रामीण, पुरुषोत्तम कुमार काछी बरही से स्लीमनाबाद, अनिमेष यादव बरही से भू संसाधन प्रबंधन, प्रदीप चौधरी विजयराघवगढ़ से बड़वारा, अभिषेक तिवारी कटनी नगर से भू संसाधन प्रबंधन, विवेक उरमलिया बड़वारा से कटनी नगर, विवेक पाण्डेय ढीमरखेड़ा से रीठी, नेहा मिश्रा विजयराघवगढ़ से स्लीमनाबाद, श्रीमती अंशुल त्रिपाठी विजयराघवगढ़ से रीठी, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला बड़वारा से बरही शिवप्रकाश तिवारी विजयराघवगढ़ से ढीमरखेड़ा शामिल है। इन सभी पटवारियों के तबादले स्वैच्छिक आधार पर किए गए हैं।
स्वैच्छिक आधार पर इन पटवारियों के तबादले
जारी सूची के अनुसार पटवारी आनंद पाण्डेय रीठी से ढीमरखेड़ा, अवध मिश्रा रीठी से कटनी नगर, पुनीत कुमार अवस्थी ढीमरखेड़ा से विजयराघवगढ़, अनुज जायसवाल बड़वारा से विजयराघवगढ़, गणेश सिंह ठाकुर बहोरीबंद से विजयराघवगढ़, प्रसन्न मेहरा बहोरीबंद से विजयराघवगढ़, तीरथ पटेल विजयराघवगढ़ से ढीमरखेड़ा, रोहित भूमिया बहोरीबंद से विजयराघवगढ़, शुभ्रलता सोनी बड़वारा से बरही, श्रीमती प्रतिभा बुनकर विजयराघवगढ़ से बड़वारा, रघुवीर शरण सिंह विजयराघवगढ से ढीमरखेड़ा, शीला सिंह विजयराघवगढ़ से बहोरीबंद, दीपशिखा वैष्णव विजयराघवगढ़ से रीठी, देवेन्द्र सिंह बरही से कटनी नगर, अनितेश शर्मा विजयराघवगढ़ से ढीमरखेड़ा, कंचन गुप्ता कटनी नगर से स्लीमनाबाद, मनुवेन्द्र मिश्रा रीठी से विजयराघवगढ़, रमाकांत चतुर्वेदी बरही से बड़वारा, रामबली विश्वकर्मा विजयराघवगढ़ से बरही, आदेश गुप्ता बहोरीबंद से ढीमरखेड़ा, प्रदीप लोधी बहोरीबंद से ढीमरखेड़ा, अमोलिका अग्रवाल बहोरीबंद से ढीमरखेड़ा, विश्वनाथ सिंह ठाकुर ढीमरखेड़ा से बहोरीबंद, श्रीमती निशाद बेगम बड़वारा से बरही, मोनिका निषाद बड़वारा से बरही, संगीता परस्ते ढीमरखेड़ा से बहोरीबंद, महेन्द्र बर्मन कटनी ग्रामीण से बरही, गुलाम नियाज अहमद बड़वारा से विजयराघवगढ़, किरन सेन कटनी नगर से स्लीमनाबाद, विपुल जैन कटनी ग्रामीण से स्लीमनाबाद, बृजेश साहू कटनी ग्रामीण से विजयराघवगढ़, पंकज विश्वकर्मा कटनी ग्रामीण से बरही, राहुल सिंह सैंगर कटनी ग्रामीण से बहोरीबंद, तेजभान पाल कटनी ग्रामीण से बरही, अश्वनी कोरी बड़वारा से विजयराघवगढ़, सदन कोल विजयराघवगढ़ से ढीमरखेड़ा, रामगोपाल यादव कटनी नगर से विजयराघवगढ़, बेड़ीलाल सिंह कुलस्ते रीठी से विजयराघवगढ़, यादवेन्द्र सिंह बरही से रीठी, रजनीश गुप्ता स्लीमनाबाद से ढीमरखेड़ा, श्वेता राय बरही से बड़वारा, अनिल गोटिया ढीमरखेड़ा से बहोरीबंद एवं सुरेश सिंह गौंड़ विजयराघवगढ़ से बरही शामिल है।
आदेश तत्काल प्रभावशील
कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। स्थानांतरित पटवारी को वर्तमान पदस्थापना स्थल पर किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जायेगा। नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होने पर ही अवकाश का निराकरण किया जा सकेगा। स्थानांतरित पटवारी का आगामी माह का वेतन नवीन पदस्थापना स्थल से किया जा सकेगा। स्थनांतरित पटवारी को आदेश जारी होने के दिनांक से दो सप्ताह के भीतर स्थानांतरित स्थल पर कार्यमुक्त किया जाना अनिवार्य है।







