जबलपुरमध्य प्रदेश

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने किया रानी दुर्गावती फ्लाईओवर का निरीक्षण

भारत ने वैश्विक स्तर पर एक स्थिर और मजबूत राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

जबलपुर,यशभारत। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को जबलपुर पहुंचकर रानी दुर्गावती फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह एवं जबलपुर सांसद आशीष दुबे सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए जितिन प्रसाद ने कहा कि जबलपुर की धरती पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें रानी दुर्गावती फ्लाईओवर जैसी परियोजनाएं महत्वपूर्ण उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक स्थिर और मजबूत राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

विश्वभर में विभिन्न चुनौतियों और अस्थिर परिस्थितियों के बावजूद भारत सफलतापूर्वक इन परिस्थितियों का सामना कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने विकसित भारत-2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भारत विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button