देश

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर आक्रोश, युवक कांग्रेस ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला! ​

कचहरी चौराहे पर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

कटनी, यशभारत। कचहरी चौक पर आज पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों युवाओं ने चुनाव आयोग और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की फुल्की झड़प हुई, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। ​नामांकन निरस्त होने की खबर से आक्रोशित युवा कांग्रेस और मुख्य पार्टी के पदाधिकारी भारी संख्या में कचहरी चौराहे पर एकत्रित हुए थे। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग का पुतला फूंकने का प्रयास किया, वहां पहले से मुस्तैद भारी पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक हल्की-फुल्की झड़प होती रही। चौराहे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। मोहम्मद इसराइल ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या पर अमादा है। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन जानबूझकर रद्द कराया गया है।भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि वह देश से लोकतांत्रिक व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करना चाहती है। ​महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सौम्या रांधेलिया ने कहा कि पहले भाजपा वोट चोरी करते थे,अब सीट चोरी कर रही है।महिला हितो का ढोंगे करने वाली भाजपा ने एक गांधीवादी विचारधारा की महिला मीनाक्षी नटराजन के साथ अन्याय किया है और उनका नामांकन रद्द करा दिया है।इस तानाशाही के खिलाफ हमारा विरोध आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कचहरी चौराहे पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा और सुरक्षा के लिहाज से इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह,शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा,एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिक,मुंडवारा विधानसभा अध्यक्ष सचिन गर्ग,आईटी प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता,,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव,अजय जसवानी ,महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव एडवोकेट रश्मि अग्रवाल,मीनाक्षी अल्वी,माया चौधरी ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कमल पांडे,विनीत जयसवाल,सेवादल अध्यक्ष मंगल सिंह ,श्याम फहुजा,राहुल पटेरिया पूर्व पार्षद इश्तियाक अहमद पूर्व पार्षद,श्याम यादव ,संदीप हाडा , विकास दुबे , अनुराग दहिया,राजीव पटेल,विधानसभा अध्यक्ष शैलू जायसवाल, अंशुल राजपूत,राघवेंद्र सिंह,अवध लाल यादव, विजय चौधरी,अल्पसंख्यक जिला कुर्शिर्ड अहमद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।IMG 20260613 WA0884

IMG 20260613 WA0882 IMG 20260613 WA0880 IMG 20260613 WA0879

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button