जबलपुरमध्य प्रदेश

101वें बैच की पासिंग आउट परेड संपन्न, 221 नव आरक्षकों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

नव प्रशिक्षित आरक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

जबलपुर,यशभारत। पीटीएस एसएएफ 6वीं वाहिनी, विसबल जबलपुर में शुक्रवार को 101वें बुनियादी प्रशिक्षण बैच की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। परेड में मध्यप्रदेश की विभिन्न 21 बटालियनों से आए 221 नव प्रशिक्षित आरक्षकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रशिक्षण पूर्ण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जोन) जबलपुर प्रमोद वर्मा ने परेड की सलामी ली एवं निरीक्षण किया। इस दौरान नव आरक्षकों ने आकर्षक परेड प्रदर्शन कर कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की शपथ ली।

मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रशिक्षण के दौरान आरक्षकों को ड्रिल, पीटी, फायरिंग, योग, कानून, पुलिस प्रक्रिया एवं समाज से जुड़े विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा घुड़सवारी, ड्राइविंग, वायरलेस संचालन, स्टिकमैन ड्यूटी, पुलिस ऑफिसर्स मेस ड्यूटी तथा वीआईपी सुरक्षा जैसे विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया। प्रशिक्षण में कानून व्यवस्था एवं वीआईपी ड्यूटी से जुड़े व्यवहारिक पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया।

02 11

मुख्य अतिथि प्रमोद वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण संस्थान पुलिस विभाग को दक्ष और अनुशासित जवान प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने नव आरक्षकों से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें। 

03 11

कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि 6वीं वाहिनी की स्थापना वर्ष 1942 में हुई थी और वर्तमान में यह पुलिस प्रशिक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। अब तक इस प्रशिक्षण संस्था से 100 बैच पास आउट हो चुके हैं और 101वें बैच के 221 आरक्षकों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने नव प्रशिक्षित आरक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और समर्पण के साथ पालन करने के लिए प्रेरित किया।

05 10

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद वर्मा भा.पु.से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक जोन जबलपुर, अतुल सिंह भापुते, उप पुलिस महानिरीक्षक जोन जबलपुर, कमाण्डेंट सिद्धार्थ चौधरी भा.पु.से., डिप्टी कमाण्डेंट पीटीएस आशुतोष मिश्रा, डिप्टी कमाण्डेंट लामू सिंह श्याम, और विशिष्ट अतिथि के रूप में यशभारत के संस्थापक आशीष शुक्ला व बटालियन पीटीएस के अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी व प्रशिक्षु आरक्षकों के परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button