कटनी

कटनी स्टेशन के फूड प्लाजा में आर्मी जवान से मारपीट का आरोप, मामूली बात को लेकर दोनों के बीच हाथापाई

कटनी, यशभारत। कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 स्थित फूड प्लाजा में एक आर्मी जवान के साथ कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आने के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार मैहर साइड बने फूड प्लाजा के एक कर्मचारी और आर्मी जवान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान जवान के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही RPF और GRP पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सूत्रों का दावा है कि प्रारंभिक रूप से लूट और मारपीट जैसे आरोपों की चर्चा थी, लेकिन बाद में मामले को चैन पुलिंग से जोड़कर कार्रवाई की गई और जवान को जाने दिया गया।
जानकारी के अनुसार कटनी रेलवे स्टेशन और उसके आसपास आर्मी जवानों के साथ विवाद और अभद्रता की यह तीसरी घटना बताई जा रही है। इससे स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button