भोपालमध्य प्रदेश

अंबेडकर मैदान में निर्माण की तैयारी का विरोध, पीसी शर्मा ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया काम रहवासियों बोले सामाजिक आंदोलनों और जनसभाओं का केंद्र है मैदान, निर्माण पर लगे रोक

अंबेडकर मैदान में निर्माण की तैयारी का विरोध, पीसी शर्मा ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया काम

रहवासियों बोले सामाजिक आंदोलनों और जनसभाओं का केंद्र है मैदान, निर्माण पर लगे रोक

भोपाल यश भारत। राजधानी के सेकंड स्टॉप स्थित अंबेडकर मैदान में निर्माण कार्य की तैयारी की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री पी सी शर्मा मंगलवार को तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय रहवासियों के साथ मिलकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर निर्माण कार्य रोकने की मांग की। पी सी शर्मा ने कहा कि अंबेडकर मैदान केवल एक सार्वजनिक स्थल नहीं बल्कि वर्षों से सामाजिक चेतना बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों तथा भगवान बुद्ध के संदेशों के प्रचार प्रसार का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सार्वजनिक स्थल को सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है जिसका स्थानीय नागरिकों द्वारा विरोध किया जा रहा है। मौके पर मौजूद रहवासियों ने कहा कि यह मैदान सामाजिक आंदोलनों जनसभाओं और बहुजन समाज की आवाज़ को मंच प्रदान करता रहा है। उनका कहना है कि यदि यहां स्थायी निर्माण किया गया तो भविष्य में सार्वजनिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों के लिए उपलब्ध खुली जगह समाप्त हो जाएगी जिससे लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति प्रभावित होगी। स्थानीय नागरिकों ने अंबेडकर मैदान में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने तथा मैदान को सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित रखने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे और मैदान के संरक्षण की मांग दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button